SBI Titan credit card Launched : जानिए फायदे और आवेदन का सबसे आसान तरीका 2024

Spread the love

SBI Titan credit card : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्रक्रिया और फायदे को लेकर सभी लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा लॉन्च किया गया नया क्रेडिट कार्ड टाइटन कंपनी के साझेदारी में हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और टाइटन कंपनी ने अपने ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने और सुविधा प्रदान करने के लिए SBI Titan credit card लॉन्च किया है। यदि आप भी SBI Titan credit card के फायदे और आवेदक से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी चाहते हैं तो आज किस पोस्ट के माध्यम से सभी बातों के ऊपर चर्चा करेंगे।

लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे इस पोस्ट को पहली बार पढ़ रहे है तो हमें फॉलो जरूर करे । और youtube channel को subscribe जरूर करे जिससे हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी सबसे पहले आपको पता चले।

SBI Titan credit card

SBI Titan credit card

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा टाइटन कंपनी से साझेदारी कर एक नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है जिसकी सहायता से ग्राहक खरीदारी करते समय और अधिक आकर्षक कैशबैक और ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। SBI Titan credit card आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान और सरल है जिसे न्यूनतम वार्षिक शुल्क के साथ प्राप्त किया जा सकता है। SBI Titan credit card से प्राप्त होने वाले फायदे और आवेदन प्रक्रिया अग्रलिखित बताया गया है।

यह भी पढ़े – Co branded credit card banned | scapia, onecard and Fi क्रेडिट कार्ड अब बंद 2024।

यह भी पढ़े – Hdfc pixel play credit card Launched – HDFC new cashback rupay credit card

यह भी पढ़े – DBS spark credit card Launched – अब पाए 5X, 10X & 20X तक कैशबैक।

यह भी पढ़े – खुशखबरी Credit Card Without Income Proof यहा से करे अप्लाई Instant Approval के साथ मिलेगा घर बैठे

SBI Titan credit card benefits in hindi

State bank Titan credit card के एनुअल बेनिफिट्स के तौर पर 12000 रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त होता है जिसका मूल्य ₹3000 है जिसे आप टाइटन प्रोडक्ट के खरीदारी के समय वाउचर के रूप में रिडीम कर सकते हैं।

SBI Titan credit card के माध्यम से खरीदारी करते समय तनिष्क स्टोर पर खर्च किए गए पैसों के 3% कैशबैक इसके साथ ही mia, caratlane, Zoya से खरीदारी करने पर 5% और 7.5% कैशबैक टाइटन आई , सोनारा इत्यादि स्टोर्स से खरीदारी करने पर प्राप्त होगा।

SBI Titan card द्वारा प्रति ₹100 की खर्च करने पर 6 रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त होगा जिसमें प्रत्येक रिवॉर्ड पॉइंट का मूल्य 0.25 है। जिसे टाइटन के किसी प्रोडक्ट की खरीदारी के दौरान वाउचर के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

SBI Titan credit card के मध्यम से 1 वर्ष के भीतर ₹500000 खर्च करने पर ₹5000 का गिफ्ट वाउचर तथा 10 लख रुपए खर्च करने पर ₹10000 का गिफ्ट वाउचर मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।

SBI Titan credit card द्वारा 1 वर्ष के लिए आठ डोमेस्टिक लॉज एक्सेस तथा चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट लॉज एक्सेस की सुविधा मिलती है इसके साथ ही प्रायोरिटी मेंबरशिप भी फ्री में प्राप्त होती है।

SBI Titan credit card eligibility

SBI Titan credit card आवेदन करने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष होना अनिवार्य है तथा आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध होना चाहिए।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा टाइटन क्रेडिट कार्ड के लिए एड ऑन कार्ड की सुविधा भी मिलती है। जिसके सहायता से कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य के लिए इस कार्ड को जारी करवा सकता है।

SBI Titan credit card आवेदन के लिए आवेदक के पास आय प्रमाण के लिए सैलरी स्लिप या आईटीआर फाइल होना चाहिए।

SBI Titan credit card

SBI Titan credit card required documents

SBI Titan credit card के लिए कुछ जरूरी वैद्य दस्तावेज भी उपलब्ध होने चाहिए जो कुछ इस प्रकार है –

आधार कार्ड
पैन कार्ड
सैलरी स्लिप
आईटीआर फाइल
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी

SBI Titan credit card apply online

SBI Titan credit card के लिए आवेदन आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट या टाइटन के स्टोर्स के माध्यम से भी आसानी से कर सकते हैं। SBI Titan credit card के लिए आवेदन की प्रक्रिया अग्रलिखित है। अन्यथा किसी प्रकार की समस्या होने पर आप लाइव प्रोसेस का वीडियो देख सकते है –

Step 1. सबसे पहले आपको स्टेट बैंक आफ इंडिया क्रैडिट कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।

Step 2. होम पेज पर जाने के पश्चात आपको SBI Titan credit card के विकल्प का चयन कर लेना है।

Step 3. अब Apply Now के विकल्प का चयन करके सभी जानकारी को अपने आधार कार्ड के मुताबिक भर देना है।

Step 4. उसके पास साथ आपका आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे सफलतापूर्वक वेरीफाई कर देना है।

Step 5. अब आपको अपनी सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने की आवश्यकता है। डॉक्यूमेंट अपलोड करके फाइनल सबमिट कर देना है।

Step 6. फाइनल सबमिट करने के पश्चात एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा जिसके सहायता से आपकी आवेदन की स्थिति प्राप्त होती रहेगी।

SBI Titan credit card

SBI Titan credit card kyc

SBI Titan credit card आवेदन करने के पश्चात जब आपका आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा तब आपको केवाईसी करने के लिए एक लिंक प्राप्त होगा। जिसके सहायता से केवाईसी की प्रकिया हो पूरा कर लेना है।

केवाईसी प्रक्रिया पूरा करने के लिए सबसे पहले आपको लिंक पर क्लिक करना होगा तथा उसके बाद बैंक के अधिकारी आपसे वीडियो कॉल द्वारा जोड़कर सभी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई कर देंगे।

केवाईसी सफलतापूर्वक होने के पश्चात आपका SBI Titan credit card जारी करके आपके दिए हुए पते पर डाक के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

SBI Titan credit card charges

SBI Titan credit card के लिए आवेदन करने के दौरान joining चार्ज के तौर पर 2999 रुपए+टैक्स लिया जाता है।

SBI Titan credit card के लिए एनुअल चार्ज के रूप में 2999 रूपए + टैक्स निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही यदि आप अपने SBI Titan credit card को renew करवाना चाहेंगे तो 2999 रूपए + टैक्स देना होगा।

यदि आप SBI Titan credit card के मध्यम से एक वर्ष के अंदर 3 लाख रुपए खर्च कर देते है तो आपको वार्षिक शुल्क माफ कर दिया जाता है।

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इस लेख में प्रस्तुत विचार व्यक्तिगत हैं। लेखक की लेख सामग्री और जानकारी के आधार पर किसी भी वित्तीय निर्णय लेने के लिए पाठक द्वारा किए गए किसी भी प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष नुकसान या दायित्व के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें

यह भी पढ़े – Axis Bank credit card devaluation : एक्सिस बैंक Flipkart, Airtel, samsung इत्यादि सभी क्रैडिट कार्ड का खेल खत्म।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *