Rupay Credit Card UPI – आजकल के दौर में डिजिटल भुगतान के फ़ायदे को देखते हुए सभी लोग अपने विभिन्न भुगतान साधनों को एक जगह पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। UPI (Unified Payments Interface) भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय भुगतान साधन है। UPI के जरिए आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपने बैंक खाते से अन्य बैंकों में पैसा भेज सकते है।
फोन पे की तरफ से एक और सूचना जारी किया गया है की अब सभी फोन पर उपयोगकर्ता अपने फोन पर ऐप में बैंक खाते की अपेक्षा अपने रूपए क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड लिंक करने के पश्चात आप अपने फोन पे ऐप के माध्यम से UPI भुगतान के दौरान क्रेडिट कार्ड का चयन करके आसानी से लेनदेन कर सकते है।
अगर आपके पास एक RuPay क्रेडिट कार्ड है तो आप Rupay Credit Card UPI से लिंक करके भी इसके लाभ उठा सकते हैं।
RuPay क्रेडिट कार्ड UPI से लिंक करने के लिए आप किस प्रक्रिया को फॉलो करेंगे संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक बताने वाले है।
लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे इस पोस्ट को पहली बार पढ़ रहे है तो हमें फॉलो जरूर करे । और youtube channel को subscribe जरूर करे जिससे हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी सबसे पहले आपको पता चले
Rupay Credit Card UPI
बीते कुछ दिनों पहले phonepe की तरफ से एक सूचना जारी करके सभी लोगो को अवगत कराया गया था की अब फोन पे जल्द ही UPI transaction के लिए बैंक खाते के साथ साथ क्रेडिट कार्ड को भी लिंक करने की सेवा शुरू करने जा रही है। अपने वादे के अनुसार फोन पे ने इस सेवा को शुरू कर दिया है। अब सभी phonepe उपयोगकर्ता credit card से लेनदेन के लिए Rupay Credit Card UPI के साथ लिंक कर सकते है।
जिस भी व्यक्ति के पास रूपए क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है और वह अपने बैंक खाते को लिंक नहीं करना चाहता है तो उसके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग लोग अभी तक अपने ऑनलाइन खरीदारी करने या किसी ऑफलाइन मर्चेंट प्वाइंट पर जाकर करते थे लेकिन इसके साथ ही अब अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से UPI लेनदेन को भी करने में सक्षम होंगे। जिससे क्रेडिट कार्ड की लिमिट का इस्तेमाल कारने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़े – HDFC UPI Rupay Credit Card खुशखबरी आवेदन करे मात्र 5 मिनट में 2023
Rupay Credit Card UPI से लिंक करने के फायदे।
जिस व्यक्ति के पास बैंक खाता मौजूद नहीं है या वह अपने बैंक खाते को phonepe में लिंक नहीं करना चाहता है। वह Rupay Credit Card UPI से लिंक करके इसका लाभ उठा सकते है।
अपने Rupay Credit Card UPI से लिंक करने का सबसे अधिक फायदा ऐसे लोगो को होने वाला है। जो अपने क्रेडिट कार्ड के लिमिट का इस्तेमाल करना चाहते है। अब किसी भी जगह भुगतान करने के लिए QR code को स्कैन करके या phonepe नंबर द्वारा पैसे की लेनदेन किया जा सकता है।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके upi भुगतान करने पर आपके सिविल स्कोर में उन्नति तो होगी ही साथ ही आपका बैंक खाता की जानकारी सुरक्षित और गोपनीय भी रहेगी।
अपने Rupay Credit Card UPI से लिंक करने के बाद UPI से आपको अपने बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड की जगह UPI पिन की जरूरत होती है। इससे आपके खाते को अधिक सुरक्षित बनाया जाता है।
UPI एक तत्काल भुगतान ऐप होने के कारण भुगतान की प्रक्रिया में कम समय लगता है। इसलिए, इससे आप अपने भुगतानों को तुरंत कर सकते हैं।
कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट्स देती हैं जो उन्हें अधिक खर्च करने पर मिलते हैं। जब आप अपने Rupay Credit Card UPI से लिंक करते हैं, तो आप भुगतान के दौरान रिवॉर्ड पॉइंट्स का भी लाभ उठा सकते है। जिसे आप विभिन्न माध्यमों से रिडीम कर सकते है।
Rupay Credit Card UPI में लिंक करने के लिए आवश्यक चीजे।
फोनपे अकाउंट
Rupay credit card
लिंक मोबाइल नंबर
स्मार्टफोन
Internet सुविधा
Rupay Credit Card UPI में लिंक कैसे करे?
Step 1. सबसे पहले आपको अपने phonepe ऐप को अपडेट कर लेना है। उसके बाद आपको होमपेज पर आने के बाद my profile के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Step 2. आपके सामने payment settings का विकल्प दिखाई देगा। अब आपको Link Rupay credit card on UPI के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Step 3. आपके सामने रूपए Rupay Credit Card UPI के साथ लिंक करने की सेवा प्रदान करने वाली सभी बैंको का नाम दिखाई देगा। आपको अपने बैंक का नाम पर क्लिक कर देना है।
Step 4. आपके मोबाइल नंबर द्वारा एक वेरिफिकेशन कोड बैंक में भेजा जाएगा सत्यापन के लिए। बैंक सत्यापित होने के पश्चात आपके रूपए क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी।
Step 5. सभी जानकारी को सफलतापूर्वक भरने के पश्चात नेक्स्ट कर देना है। आपके क्रेडिट कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
Step 6. OTP वेरीफाई होने के बाद आपको UPI PIN set करने के लिए बोला जाएगा। आपको अपना UPI pin भर कर नेक्स्ट कर देना है। अब आप आसानी से अपने Rupay credit card को UPI लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
नोट – जब आपका रूपय क्रेडिट कार्ड फोनपे UPI खाते से लिंक हो जाता है, तो आप इसे बिना किसी समस्या के भुगतान और लेनदेन के लिए उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, फोनपे एप में ही आप अपने क्रेडिट कार्ड के विवरण और लेनदेन का इतिहास भी देख सकते हैं।
Rupay Credit Card UPI की सेवा देने वाली बैंक।
वर्तमान समय में अभी कुछ चुनिंदा बैंको द्वारा ही अपने रूपए Rupay Credit Card UPI से लिंक करने की सेवा को शुरू किया गया है। यदि इस लिस्ट में आपने क्रेडिट कार्ड वाले बैंक का नाम मौजूद नहीं है तो आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा जिसके बाद आप उसका आनंद उठा सकेंगे। रूपए क्रेडिट कार्ड को upi से लिंक करने की सेवा प्रदान कारने वाली बैंको के नाम इस प्रकार है –
- केनरा बैंक
- HDFC बैंक
- इंडियन बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इस लेख में प्रस्तुत विचार व्यक्तिगत हैं। लेखक की लेख सामग्री और जानकारी के आधार पर किसी भी वित्तीय निर्णय लेने के लिए पाठक द्वारा किए गए किसी भी प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष नुकसान या दायित्व के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें
यह भी पढ़े – Activate UPI International transaction on Phonepe । खुशखबरी अब दुनिया में कही भी करे UPI से लेनदेन ।