Paytm Payment Bank Launch UPI Lite feature : Paytm बनी UPI Lite की सेवा देने वाली पहली बैंक अब बिना पिन भेजे पैसे।

Spread the love

Paytm Payment Bank Launch UPI Lite feature – Paytm Payment Bank ने भारत में यूपीआई लाइट के साथ लाइव होने वाली पहली बैंक का दर्जा हासिल किया है, UPI Lite सुविधा कई छोटे राशि के UPI लेनदेन के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा सक्षम है। UPI Lite Paytm के माध्यम से सिंगल क्लिक के साथ तेजी से रीयल-टाइम लेनदेन को सक्षम बनाता है।

इसके साथ ही UPI Lite को लॉन्च करने का उद्देश्य और फायदे है जिसके बारे में आगे आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले है। साथ ही आप अपने Paytm UPI Lite सेवा को कैसे चालू कर सकते है। UPI Lite के माध्यम से कैसे आप किसी भी व्यक्ति के पास बिना UPI PIN के ही पेमेंट कर सकते है। आप हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने Paytm UPI Lite feature को चालू कर सकते है। सभी जानकारी आज की इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले है।

लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे इस पोस्ट को पहली बार पढ़ रहे है तो हमें फॉलो जरूर करे और youtube channel को subscribe जरूर करे जिससे हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी सबसे पहले आपको पता चले।

Paytm Payment Bank Launch UPI Lite feature

Paytm UPI Lite feature क्या है।

भारत में वित्तीय लेनदेन की कंपनी Paytm Payment Bank ने सबसे पहले UPI Lite feature को लॉन्च कर दिया है। UPI Lite एक प्रकार का wallet है जिसमे आप अपने पैसे को add करके रख सकते है और जरूरत पड़ने पर आप अपने बैंक के बजाए सीधे paytm UPI Lite wallet के माध्यम से पेमेंट बिना किसी UPI PIN के करने में सक्षम होते है।

Paytm UPI Lite feature के फायदे।

दिन प्रतिदिन मार्केट में प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण सभी वित्तीय ऐप अपने ग्राहकों को कुछ नया फीचर्स उपलब्ध कराने की होड़ में लगी हुई है। Paytm भी अपने ग्राहकों के लिए UPI Lite की सेवा लेकर आया है जिससे सभी लोगो को बहुत सारे फायदे मिलने वाले है।


Paytm Lite wallet में अधिकतम आप एक दिन में 2 बार 2000 रूपए की राशि को add कर सकते है। साथ ही आप एक दिन में अधिकतम 4000 रूपए का लेनदेन कर सकते है।


Paytm UPI Lite wallet के माध्यम से एक यूजर एक बार में 200 रूपए का लेनदेन तुरंत बिना UPI PIN के कर सकता है। इस सेवा का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति बिना UPI pin बनाए अपने किसी भी तरह के लेनदेन को तुरंत बड़ी ही आसानी से कर सकता है।


Paytm UPI Lite लोगो को परेशानी मुक्त भुगतान अनुभव के लिए रास्ता बनाता है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

Paytm Payment Bank Launch UPI Lite feature

Paytm UPI Lite कैसे चालू करे।

Step 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm app को अपडेट कर लेना है। उसके बाद ओपन कर लेना है। होमपेज पर आने के बाद आपको UPI Lite का विकल्प दिखाई देगा।

Step 2. अब आपको UPI Lite का विकल्प पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपको अपने किसी भी लिंक बैंक खाते को चुन लेना है जिसके माध्यम से आप अपने Paytm UPI Lite wallet में पैसा add करना चाहते हैं।

Step 3. अपना राशि भरने के बाद UPI pin दर्ज करके अपने UPI Lite wallet में पैसा add कर लेना है। जिसके माध्यम से आपका UPI Lite feature active हो जाएगा।

Step 4. अब आप किसी भी जगह QR code को स्कैन करके या अपने किसी भी बिल भुगतान के लिए आप बैंक के बजाए अपने UPI Lite के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।

Step 5. पेमेंट करने के लिए आपको अपने UPI Lite wallet के विकल्प पर क्लिक कर देना है। आपसे बिना UPI pin दर्ज किए पेमेंट हो जाएगा।

Paytm UPI Lite feature का मुख्य उद्देश्य।

Paytm UPI Lite को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य लोगो को UPI PIN की समस्या से छुटकारा दिलाना है।
इसके अतिरिक्त, यूपीआई लाइट के साथ उपयोगकर्ता बड़ी संख्या में छोटे मूल्य के यूपीआई भुगतान सुपरफास्ट तरीके से कर सकते हैं बिना बैंक लेनदेन की संख्या की चिंता किए।


Paytm UPI LITE को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य लोगो द्वारा किए जाने वाले छोटे राशि भुगतान द्वारा खाता पासबुक की दिक्कतों को दूर किया जा सके।


अक्सर लोगो द्वारा छोटे लेनदेन करके खाता पासबुक प्रिंट करवाने जाते तो उनका पासबुक फुल हो जाता है या अपने लेनदेन को आसानी से ट्रैक कर सकते है।


Paytm UPI Lite के साथ, उपयोगकर्ताओं को तेज और सुरक्षित रीयल-टाइम छोटे मूल्य भुगतान के साथ बेहतर अनुभव मिलता है।

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इस लेख में प्रस्तुत विचार व्यक्तिगत हैं। लेखक की लेख सामग्री और जानकारी के आधार पर किसी भी वित्तीय निर्णय लेने के लिए पाठक द्वारा किए गए किसी भी प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष नुकसान या दायित्व के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें

यह भी पढ़े – Paytm SBI Credit Card : पेटीएम SBI क्रेडिट कार्ड से 5 % अनलिमिटेड कैशबैक पाए जानिए फीचर्स और अप्लाई करने का तरीका आसान शब्दों में 2023।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *