Paytm KYC kaise kare – Paytm एक UPI आधारित भुगतान ऐप है साथ ही यह आपको पेमेंट बैंक की सेवा के साथ साथ अन्य तरह की लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है। यदि आप भी Paytm इस्तेमाल करते है या करना चाहते है तो आपके सामने पेटीएम केवाईसी को लेकर समस्या जरूर आती होगी। अक्सर लोग पेटीएम का अकाउंट तो बना लेते है लेकिन केवाईसी सत्यापन न होने के कारण paytm का लाभ नहीं उठा पाते है। आज इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी के लिए इसी समस्या का समाधान लेकर आए है।
आप पेटीएम केवाईसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो माध्यमों से करवा सकते है। दोनो प्रकिया के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने वाले है साथ ही आपको किस किस चीजों की आवश्यकता होगी इसके बारे में भी बताने वाले है। Paytm का पूर्ण रूप से लाभ लेने के लिए पूर्ण KYC खाता होना अति आवश्यक है। यह आपके खाते को सुरक्षित रखता है और आपको अधिक सुविधाएं प्रदान करता है। Paytm खाते का पूर्ण KYC ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीका अग्रलिखित है।
लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे इस पोस्ट को पहली बार पढ़ रहे है तो हमें फॉलो जरूर करे । और youtube channel को subscribe जरूर करे जिससे हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी सबसे पहले आपको पता चले
Paytm KYC kaise kare
Paytm एक ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन है जो लोगों को आसानी से ऑनलाइन पेमेंट करने और भी कई सुविधाएं प्रदान करता है। इन सभी सेवाओ का लाभ लेने के लिए Paytm का पूर्ण KYC (Know Your Customer) करवाना अहम होता है क्योंकि क्युकी बिना पूर्ण KYC के आप अपने खाते से जुड़े सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है। आप अपने Paytm खाते का पूर्ण KYC ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करवा सकते हैं।
यह भी पढ़े – Akudo Visa Card Apply without Account by VKYC New Update : Minor भी ATM से 2 लाख तक पैसे निकाले आसानी से 2023
ऑनलाइन Paytm KYC के फायदे।
ऑनलाइन paytm KYC करना आसान और सुविधाजनक है। आपको घर से ही KYC प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा होती है। बैंक के अधिकारियों द्वारा जुड़कर आसानी से सत्यापन करवा सकते है।
ऑनलाइन Paytm KYC करवाना त्वरित होता है। आपका KYC प्रक्रिया का समय कम होता है। मात्र कुछ ही मिनटों में आप अपने KYC सत्यापन करवा सकते है।
ऑनलाइन Paytm KYC करना एक सुरक्षित विकल्प है। आप अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करके आसानी से कर सकते है।
ऑफलाइन Paytm KYC के फायदे।
ऑफलाइन KYC केंद्र आमतौर पर अधिक और बेहतर नेटवर्क में होते हैं। इसलिए यह समय पर KYC की सुविधा प्रदान करता है केवाईसी प्रकिया के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।
ऑफलाइन वीडियो KYC का फायदा सबसे अधिक ऐसे लोगो को होता है। जो पढ़े लिखे नही होते है। ऑनलाइन kyc के दौरान वीडियो कॉल के माध्यम से बैंक अधिकारियों से सत्यापन करना होता है लेकिन ऑफलाइन मात्र अपना आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट से सत्यापन करवा सकते है।
नोट – सबसे पहले आपको पेटीएम अकाउंट ओपन करना होता है उसके बाद आप Paytm KYC करेंगे। पेटीएम अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया अग्रलिखित है।
Paytm फुल KYC करने के लिए आवश्यक चीजे।
आधार कार्ड
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
स्मार्टफोन
इंटरनेट सुविधा
पैन
सदा कागज हस्ताक्षर के लिए
Paytm account कैसे ओपन करे।
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm App को इंस्टाल कर लेना है। यह एंड्रॉइड या iOS दोनो स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।
इंस्टाल करने के बाद आपको अपना नंबर भरकर “Create a New Account” बटन पर क्लिक कर देना है।
अगले पेज पर आपको अपनी सभी पर्सनल जानकारी दर्ज करना होगा। आपको अपनी पहचान की जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, आधार कार्ड आदि दर्ज करनी होगी।
आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। आधार ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आपके सामने Paytm account का पासवर्ड बनाने के लिए बोला जाएगा। आपको अपना पासवर्ड बना लेना है।
उसके बाद Proceed” बटन पर क्लिक करके आप होमपेज पर आ जायेंगे। अब आपके अपने पेटीएम अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन पेटीएम से जुड़े सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको पेटीएम फुल KYC करना होगा। जिसकी प्रक्रिया अग्रलिखित है।
Paytm KYC kaise kare online
Paytm account open कर लेने के बाद आपको अपना फुल KYC करवाना होता है। जिसके बाद ही आप अपने खाते से जुड़े सभी बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Paytm full KYC करने के लिए सबसे पहले आपको अपना Paytm App open कर लेना है। होमपेज पर आने के पश्चात आपके सामने Paytm full KYC करने का विकल्प दिखाई देगा।
फुल केवाईसी विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने वीडियो KYC के माध्यम से फुल KYC करने का विकल्प मिलेगा। उसपर क्लिक करने के बाद आपको कैलेंडर में से किसी भी तिथि को अपने सुविधानुसार चुन लेना है और नेक्स्ट कर देना है।
आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर वीडियो KYC करने के लिए एक लिंक प्राप्त होगा। अपने चुने हुए तिथि के अनुसार 15 मिनट पहले उसी लिंक से बैंक के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉल पर जुड़ जाना होगा।
अधिकारियों द्वारा आपसे कुछ पर्सनल जानकारी पूछी जाएगी। और एक सफेद कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए बोला जाएगा। सभी प्रोसेस को सफलतापूर्वक करने के बाद आपका Paytm full KYC कर दिया जाएगा। अब आप सभी सेवाओ का लाभ उठा सकते है।
Paytm KYC kaise kare offline
यदि आप अपने पेटीएम अकाउंट का फुल KYC ऑनलाइन करने में असमर्थ है तो आप इसे ऑफलाइन भी करवा सकते है। जिसके लिए आपको अपने पेटीएम अकाउंट में लॉगिन कर लेना है।
आपको अकाउंट के विकल्प में जाकर KYC पर क्लिक कर देना है। आपके सामने आपके नजदीकी सभी पेटीएम ग्राहक सेवा केंद्रों की लोकेशन ट्रैक करने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
आपको अपने नजदीकी किसी भी अधिकारी के पास अपना आधार कार्ड और पेटीएम अकाउंट ले जाकर अपना फिंगर प्रिंट लगाना होगा। उसके बाद आपका Paytm full KYC सफलतापूर्वक बिना किसी परेशानी के जो जाएगा। ध्यान रहे अधिकारियों द्वारा आपसे किसी प्रकार का कोई शुल्क पेटीएम KYC करने के लिए नहीं लिया जाता है।
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। इस लेख में प्रस्तुत विचार व्यक्तिगत हैं। लेखक की लेख सामग्री और जानकारी के आधार पर किसी भी वित्तीय निर्णय लेने के लिए पाठक द्वारा किए गए किसी भी प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष नुकसान या दायित्व के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें
यह भी पढ़े – Aadhar link with bank account – अपने आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करो घर बैठे सबसे आसान तरीका मात्र 5 मिनट में।