BOB Zero Balance Account – आप भी अगर किसी बैंक में खाता खोलना चाहते है। जिससे आपको ब्रांच मे जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको BOB Zero Balance Account कैसे खोल सकते है इसके बारे में विस्तेरपूर्वक चर्चा करने वाले है।
आपको किसी तरह की को फॉर्म दस्तावेज ब्रांच मे नही जमा करना होता है। सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन के माध्यम से वेरिफाई किया जाता है। लगभग सभी बैंक लोगो को ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा दे रही है। ठीक उसी प्रकार आप बैंक ऑफ बड़ौदा में भी घर बैठे जीरो बैलेंस खाता आसानी से खोल सकते है।
इसके साथ ही आपको BOB Zero Balance Account खोलने से आपको क्या क्या फ़ायदे मिलने वाले है। इस खाता को खोलने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताने वाले है। BOB Zero Balance Account 2 माध्यमों से खोल सकते है। बैंक ऑफ बड़ौदा के वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा BOB world App के द्वारा।
लेकिन उससे पहले अगर आप हमारे इस पोस्ट को पहली बार पढ़ रहे है तो हमें फॉलो जरूर करे । और youtube channel को subscribe जरूर करे जिससे हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी सबसे पहले आपको पता चले
BOB Zero Balance Account
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेशानुसार ऑफ बड़ौदा भी सभी बैंको की भांति घर बैठे जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा प्रदान कर रही है। कुछ बैंक घर बैठे ही ऑनलाइन वीडियो KYC के माध्यम से जीरो बैलेंस खाता खोलने की सेवा दे रहे है जबकि कुछ बैंक मात्र ऑफलाइन ही इस सेवा को प्रदान कर रहे है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में जीरो बैलेंस खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। आपको कही भी ब्रांच में जाने की आवश्यकता नहीं है। BOB Zero Balance Account खोलने की प्रक्रिया के बारे में आपको अग्रलिखित पंक्तियों से बताने वाले है।
BOB Zero Balance Account के माध्यम से आप आसानी से Google pay, Phone pe या अन्य किसी भी तरह का UPI संचालित ऐप का उपयोग करके कही भी पेमेंट कर सकते है या अपने खाते में पैसा प्राप्त कर सकते है।
BOB Zero Balance Account के फायदे।
BOB Zero Balance Account में ग्राहकों को किसी प्रकार का को खाता का सुविधा शुल्क नहीं देना होता है। इस खाते में आप मासिक अधिशेष राशि के तौर पर शून्य रुपए भी रख सकते है।
BOB Zero Balance Account खोलने पर आपको डेबिट कार्ड और चेकबुक मुफ्त में मिलता है। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं किया जाता। एटीएम कार्ड गुम हो जाने या टूट जाने की स्तिथि में आपसे बैंक द्वारा इसे जारी करने का चार्ज लिया जाता है।
BOB Zero Balance Account खाता ऑनलाइन खोलने के बाद आपने खाते को Mobile Banking के माध्यम से मैनेज कर सकते है। आपके खाते में कि गई सभी लेनदेन के साथ साथ सारी बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन ले सकते है आपको किसी भी ब्रांच में जाने की आवश्यकता नहीं होती है।
BOB Zero Balance Account खोलने के बाद मोबाइल बैंकिंग के साथ साथ आपको इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है। जिसके द्वारा आप अपना ATM card चोरी होने की स्तिथि में लोक या अनलॉक, डेबिट कार्ड को ब्लॉक भी खुदसे ही कर सकते है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बैंकिंग के द्वारा आप किसी भी QR को स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते है। इसके अलावा आप मोबाइल रिचार्ज के साथ ही किसी तरह का बिल भुगतान आसानी से कर सकते है।
इन सभी सुविधाओ के अलावा Bank of Baroda अपने सभी ग्राहकों को Whatsapp banking की सुविधा भी देती है। जिससे कोई भी व्यक्ति सीधे whatsapp के द्वारा अपने खाते को मैनेज कर सकता है।
BOB Zero Balance Account के लिए योग्यता।
BOB Zero Balance Account भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अनुमत किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा खोला जा सकता है।
बचत खाता पूरे बैंकिंग सिस्टम में केवल एक बैंक के अंतर्गत एक बार ही खोला जा सकता है। यदि आपने Bank of Baroda में पहले कभी खाता खोला है तो आप दुबारा कभी भी पूरे भारत में खाता नहीं खोल सकते है।
भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक भी इसमें खाता आसानी से खोल सकते है।
वर्तमान में हमारे बैंक के साथ ऑनलाइन खाता 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आधार और पैन कार्ड के साथ आधिकारिक रूप से वैध दस्तावेज के साथ खोल सकता है।
विदेशी नागरिकों को 180 दिनों से अधिक समय तक भारत में रहना चाहिए और उनके पास एक वैध पासपोर्ट, एक वैध वीजा, एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्र पंजीकरण कार्यालय) प्रमाण पत्र, और एक आवासीय परमिट है तो वह Bank of Baroda में खाता खोल सकते है।
BOB Zero Balance Account की सेवाए।
Mobile Banking
Internet Banking
UPI
IMPS
NEFT
ATM card
Whatsapp Banking
Mini Statement
Loan
Insurance
Credit card
BOB Zero Balance Account required documents
आधार कार्ड
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
पैन कार्ड
मोबाइल नंबर
स्मार्टफोन
नीला पैन हस्ताक्षर के लिए
A4 सादा पेपर
इंटरनेट की सुविधा
BOB Zero Balance Account कैसे खोले।
BOB Zero Balance Account आप इसके आधिकारिक वेबसाइट और BOB world app दोनो के माध्यम से ऑनलाइन खाता खोल सकते है। आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपना खाता खोल सकते है।
Step 1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Playstore से BOB WORLD APP को इंस्टॉल करना होगा। ऐप को ओपन करने के बाद अपना भाषा चुन लेना है।
Step 2. उसके बाद आपको खाता खोलने का विकल्प चुन लेना है। अब आपको अपनी बेसिक जानकारी भरेंगे। आपके ईमेल पर एक लिंक भेजा जाएगा। जिसपर क्लिक करने वेरिफाई कर देंगे।
Step 3. अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर देना है और नेक्स्ट कर देंगे। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक otp भेजा जाएगा OTP को वेरिफाई कर देंगे।
Step 4. अब आपको अपना ब्रांच चुन लेना है। अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल जैसे माता पिता का नाम और आप किसे खाता मे नोमनी बनाना चाहते है। उसकी जानकारी भर देंगे और नेक्स्ट कर देंगे।
Step 5. उसके बाद आपको अपने खाता के साथ क्या क्या service चाहिए चुन लेना है। आपके सामने पूरा एप्लिकेशन का प्रिव्यू आ जाएगा सबकुछ देख कर फाइनल सबमिट कर देंगे। यदि आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि है तो आप वापस जाकर उसे सुधार सकते है।
Step 6. अब आपके सामने विडियो KYC Schedule करने के लिए ऑप्शन मिलेगा। अपनी KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको तारीख और समय अपने मुताबिक चुन लेना है। आपके ईमेल पर एक लिंक भेज दिया जाएगा। आपको अपने चुने हुए समय से 5 मिनट पहले लिंक पर चले जाना है। और विडियो KYC पूरा कर लेना है।
Step 7. एक बार बैंक के अधिकारियों द्वारा आपका KYC सत्यापन होने के पश्चात आपका BOB Zero Balance Account खोल दिया जाएगा और आपका ATM card और वेलकम लेटर डाक के माध्यम से आपके पते पर भेज दिया जाएगा।
Video KYC के दौरान ध्यान देने योग्य बातें।
आपको अपना खाता खोलते समय विडियो KYC प्रकिया के दौरान अपना ओरिजिनल पैन कार्ड आधार कार्ड बैंक के अधिकारियों को दिखाना पड़ता है। इसके साथ ही आपको जैसे पैन कार्ड के उपर हस्ताक्षर किया गया है एक सादा पेज पर करके दिखाना होता है।
विडियो KYC के दौरान ध्यान रहे कैमरा मे को दूसरा व्यक्ति नहीं आना चाहिए। साथ ही विडियो KYC की प्रक्रिया शांत जगह होना चाहिए ताकि आपकी सारी बाते बैंक के अधिकारियों को सुनाई दे सके। बैंक के अधिकारियों द्वारा आपसे कुछ पर्सनल जानकारी पुष्टि के लिए पूछी जा सकती है।
आपसे किसी तरह का को मोबाइल ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। वीडियो KYC दौरान आपने फोन कट हो जाता है। तब आपको फिर दोबारा उसी लिंक पर क्लिक करके तुरंत जाना है। लिंक expire होने पर आपको दोबारा लिंक के लिए request करना होता है।